IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News राशन डीलरो का तीसरे दिन भी धरना जारी,सुंदर कांड का आयोजन किया

रिपोर्टर उत्तम सिंह बाड़मेर राजस्थान

बाड़मेर जिले के राशन डीलर अपनी मांगों को लेकर ड1 अगस्त से हड़ताल पर है।जिसको लेकर जिला कलेक्ट्रेट के सामने राशन डीलरों का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा,राशन डीलर समन्वय समिति के जिला संयोजक मितेश यति ने बताया कि जहां एक ओर सरकार मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट को 15 अगस्त से वितरण शुरू करवा रही है दूसरी ओर राशन डीलर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिंले की समस्त पॉश मशीन बन्द कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर आ गए है।ज़िला सहसंयोजक श्रवण चन्देलने बताया कि सरकार के आदेशानुसार उपभोक्ताओं को गेंहू और अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट लेने के लिए तीन पर पॉश मशीन पर फिंगर देना होगा,जिससे उपभोक्ताओं और राशन डीलर को कई तरीके से मुसीबत का सामना करना होगा जबकि जिंले के पाकिस्तानी बॉर्डर वाले इलाके गडरा रोड,शिव,चौहटन,रामसर और फगलिया में नेटवर्क समस्या भी रहती है,जिन बुजुर्ग उपभोक्ताओं का फिंगर काम नही करता उन उपभोक्ताओं के लिए तीन बार फिंगर देने से एक बार ओटीपी प्राप्त होगी और सम्पूर्ण राशन सामग्री प्राप्त करने के लिए इस तरीके से कुल नौ बार पॉश मशीन पर फिंगर देना होगा।

अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट पर राशन डीलर को नाम मात्र 4 रुपये प्रति किट का कमीशन दिया जा रहा है जबकि राशन किट रखने के लिए राशन डीलर को उक्त कमीशन अपर्याप्त रहेगा।जबकि राशन डीलरों द्वारा फ़ूड पैकेट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत 37 रु प्रति फ़ूड पैकेट कमीशन की मांग की जा रही है, वर्ष 2018 का कमीशन वृद्धि का कमीशन बाड़मेर को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी एवं बाड़मेर सहकारी होलसेल उपभोक्ता भण्डार में बकाया है जिसका आज दिन तक भुगतान नही किया गया है जिसको लेकर प्रशासन को कई बार ज्ञापन देकर अवगत करवाया गया है,सरकार की सद्बुद्धि के लिए धरना स्थल पर सुंदर कांड पाठ का भी आयोजन किया गया एवं आज से राशन डीलरों द्वारा क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा जिसमे शुरुआती दौर में 10 राशन डीलर प्रतिदिन अनशन पर बैठेंगें। इस दौरान करणसिंह भायल, लूणकरण,लुणसिंह,पूरसिंह राजपुरोहित, पारसमल जैन,देवाराम चौधरी, मांगीलाल जैन,बाबूलाल प्रजापत,धनराज वैष्णव, मांगीलाल रानीगांव,मनोज तिवारी,अमराराम चौधरी,जुगतसिंह कोटड़ा एवम अन्य कई राशन डीलर उपस्थित रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button