ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News एजुकेट गर्ल्स संस्था और समसा के सयुक्त प्रयासों से बालिकाओं का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करने के लिए आधार कैंप का किया आयोजन |

रिपोर्टर गोवर्धन सिंह झालावार राजस्थान

झालावाड़ 3 अगस्त  समसा और एजुकेट गर्ल्स के संयुक्त सहयोग से आधार कैंप का आयोजन किया गया है। इस शिविर के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अभिभावकों को अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में आसानी हो। इस सत्र में कोई भी बच्चा स्कूल से वंचित ना रहे, इसी उद्देश्य से गाँव कुमठिया (डग) में कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप के जरिए 40 लड़के और लड़कियों के आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके आधार कार्ड बनवाएँ गए | इस शिविर में CBEO श्री रमेश चंद जी, PEEO श्री जितेंद्र नागर, टीम बालिका _लखन लाल ,फील्ड कोर्डिनेटर _दाणु सिंह आदि शामिल थे | इन आधार कैंपों का प्राथमिक उद्देश्य लड़कों और लड़कियों को आधार बनवाने की सुविधा प्रदान करना है। साथ ही ऐसे व्यक्तियों की भी मदद की जा रही है, जिन्हें अपने आधार दस्तावेजीकरण में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है।
इस सामूहिक पहल का उद्देश्य समुदाय के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर और स्थानीय शिक्षा विभाग के साथ सहयोग करके यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर योग्य बच्चे तक पहुंचे। एजुकेट गर्ल्स के टीम बालिका और फील्ड कोऑर्डिनेटर उन अभिभावकों तक इसकी जानकारी पहुंचाने और शिविर तक लाने में सहयोग कर रहे हैं। संस्था का उद्देश्य इस शिविर के जरिए बच्चों के आधार बनवाने में मदद करना और स्कूलों में उनका नामांकन करवाकर खासतौर पर बालिकाओं को भी शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। एजुकेट गर्ल्स के बारे में: एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो भारत के सबसे दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा के लिए समुदायों को प्रेरित करती है। सरकार के साथ साझेदारी में काम करते हुए एजुकेट गर्ल्स वर्तमान में राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 21,000 से अधिक गांवों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। सामुदायिक स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या को सहभागी बनाते हुए, एजुकेट गर्ल्स स्कूल से वंचित बालिकाओं की पहचान, नामांकन, और स्कूलों में ठहराव बनाए रखने और सभी बच्चों (बालिकाओं और बालकों) के लिए साक्षरता और अंक गणितीय योग्यता में बुनियादी सुधार के लिए मदद करती है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button