उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News ग्रेटर नोएडा में आईजीएल पाइप लाइन में लगी भीषण आग। कई मोटरसाइकिल जलकर हुई राख।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
बताया गया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र मैं आईजीएल पाइप लाइन में लगी भीषण आग। यह आग beta-2 थाना क्षेत्र के साइट 5 में लगी थी। जिस समय पाइपलाइन में आग लगी आग लगते ही चारों तरफ भगदड़ मच गई। वहां पर मौजूदा लोग इधर से उधर भागने लगे। जहां आईजीएल पाइप में आग लगी। वहां पर मौजूदा कई मोटरसाइकिल खड़ी थी। मौजूदा खड़ी मोटरसाइकिल आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि तीन चार मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है। और मौके पर अन्य गाड़ी को भी बुलाया जा रहा है। इसके अलावा आईजीएल टीम को भी सूचना दे दी गई है। जल्दी आईजीएल टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल आग ने बहन का रूप ले रखा है। बताया जा रहा है कि आईजीएल पाइप फटने की वजह से आग लगी थी।




Subscribe to my channel