ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News किसान सम्मान निधि योजना की राशि नही मिलने बाबत किसानों ने दिया ज्ञापन,

गत 5 किस्तों की राशि बकाया कई बार अवगत के बाद नही हुआ समाधान का आरोप

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति की ग्राम पंचायत केलुखेड़ा के सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीण किसानों ने उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि केलुखेड़ा गांव के करीब 184 किसानों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कि विगत पांच किस्तो की राशि का भुगतान नहीं हुआ है, इस समस्या को लेकर किसानों द्वारा कई बार तहसील कार्यालय में भी आवश्यक दस्तावेज जमा कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हो पाया है समस्याओं को शीघ्र समाधान करने व बकाया किस्तों का भुगतान करवाने की मांग की है। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच विजय सिंह, चैनसिंह,कालूलाल, विक्रमसिंह, शंभूसिंह,श्याम सिंह, नाथूसिंह, ईश्वरसिंह, नारायणलाल,राधेश्याम व्यास, गोपालसिंह, अमरसिंह,नेपालसिंह,गोवर्धन सिंह,मदनलाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button