ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News पुलिस उपाधीक्षक का उपखंड कार्यालय पर हुआ सम्मान विदाई समारोह आयोजित,

 भावभीनी विदाई के साथ उज्ज्वल भविष्य दीर्घायु की कामना

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार मीणा के अध्यक्षता में प्रशिक्षु आईएएस शुभम व पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा का सम्मान विदाई समारोह आयोजित किया गया। गंगधार उपखंड अधिकारी ने बताया की तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी की मौजूदगी में उपखंड कार्यालय पर आज बुधवार स्थानांतरण हुए गंगधार पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा व तहसीलदार के पद पर कार्यरत प्रशिक्षु आईएएस शुभम का उपखंड कार्यालय परिसर में उपखंड कार्यालय स्टाफ, तहसील कार्यालय स्टाफ,बार एसोसिएशन, पटवार संघ, कानूनगो संघ व पत्रकार संघ की ओर से श्रीफल शॉल साफा माल्यार्पण मुंह मीठा कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश कुमार, विकास अधिकारी डग भानुमोर्य मोली, तहसीलदार सुनील जंगम,बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामचंद्र सिंह झाला, अधिवक्ता लियाकत अली, पत्रकार संघ से अमित अग्रवाल, पटवार संघ अध्यक्ष राहुल मोरी, कानूनगो गणेश चिरोलिया आदि वक्ताओं ने प्रशिक्षु आईएएस शुभम, पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन को अपने व्यक्तव से उज्ज्वल भविष्य दीर्घायु की कामना की। इस दौरान कानूनगो मदनलाल, भवानीशंकर, ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष नितेश शर्मा, अधिवक्ता रतनलाल राठौर, यशवंत सिंह, प्रशांत सोनी, पत्रकार रमेश मोदी,आबिद हुसैन, कमल सिंह सहित उपखंड तहसील कार्यालय स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button