छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News सरगुजा में काउंसिलिंग के बाद शासन ने शिक्षकों की पदस्थापना का जो आदेश जारी किया था, उसे स्थानीय स्तर पर ही बदलकर नई पोस्टिंग कर दी गई।

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

इसका खुलासा होने के बाद शासन ने मंगलवार को रायपुर, दुर्ग व सरगुजा के संयुक्त शिक्षा संचालकों (जेडी) और दो ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) समेत 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। जांच में खुलासा हुआ कि शासन के आदेश को बदलकर दुर्ग में 438, सरगुजा में 385 व रायपुर में 543 शिक्षकों की नई पोस्टिंग कर दी गई। इसमें लेन-देन की भी चर्चा है। विभागीय समिति ने शिकायतों को जांच में सच पाया था, इस आधार पर कार्रवाई की गई है। शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने मंत्रालय से मंगलवार को अफसरों को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक और मिडिल स्कूलों में शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन के बाद ओपन काउंसिलिंग कर शिक्षा विभाग ने 7 नवंबर और इस साल 23 मार्च को जेडी और डीईओ को आदेश जारी किए। संबंधित अफसरों ने शासन के आदेश पर अमल नहीं किया। मालूम हो कि विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस विधायकों ने सीएम भूपेश बघेल से पिछले साल शिकायत की थी। जिन अफसरों को सस्पेंड किया गया है, वे अभी महत्वपूर्ण पदों पर हैं।

इन अफसरों को किया गया निलंबित
हेमंत उपाध्याय – प्रभारी जेडी सरगुजा
जीएस मरकाम – प्रभारी जेडी दुर्ग
के कुमार – तत्कालीन जेडी रायपुर
सीएस ध्रुव – डीईओ बलौदा-भाटापारा
आरके वर्मा – प्राचार्य डाइट रायपुर
डीएस ध्रुव – सहायक संचालक, रायपुर
शैल सिन्हा – सहायक संचालक, रायपुर
उषा किरण खलखो – सहायक संचालक
संजय पुरी गोस्वामी – बीईओ धरसीवां
एसके गेंदले – बीईओ सिमगा

एनओसी के चक्कर में अटका मामला : इंजीनियरिंग सीटें नहीं बढ़ीं, नए फार्मेसी कॉलेज भी नहीं

रायपुर
शेयर
छत्तीसगढ़ में 1200 करोड़ रुपए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button