Maharashtra News मणिपुर की घटना के विरोध में सिंदेवाही तहसील कांग्रेस ने जाहिर निषेध किया.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र
मणिपुर में 2 महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में सिंदेवाही तहसील कांग्रेस की ओर से तहसील कार्यालय के सामने में निषेध किया गया. इस दौरान सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की तथा मणिपुर राज्य सरकार बर्खास्त कर राष्ट्रपती राजवट लागू करने की मांग सिंदेवाही तहसील कांग्रेस की ओर से की गई. इस घटना का निषेध सिंदेवाही तहसील कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत लोंधे के नेतृत्व में किया गया. इस संदर्भ में सिंदेवाही तहसील कार्यालय के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया. इस अवसर पर सिंदेवाही महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीमा सहारे,सिंदेवाही महिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रीति सागरे, सिंदेवाही तहसील कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुनील उट्टलवार, सिंदेवाही लोनवाही नगरपंचायत के अध्यक्ष स्वप्निल कावळे, नगर उपाध्यक्ष मयूर सूचक, नगरसेवक युनूस शेख, नगरसेवक अमृत मडावी, नगर सेविका श्वेता मोहुर्ले , नगर सेविका वैशाली पुप्परेड्डीवार, नगर सेविका अंजू भैसारे, नगर सेविका पूजा रामटेके, नगरसेविका मीनाक्षी मेश्राम, कृषि बाजार समिति सिंदेवाही के संचालक नरेंद्र भैसारे, कृषि बाजार समिति सिंदेवाही के संचालिका जयश्री नागापूरे तथा सिंदेवाही तहसील कांग्रेस कमेटी के सभी फ्रंट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे.