ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

Maharashtra News महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में ‘ऑरेंज’, तो ठाणे-रायगढ़ में ‘रेड’ अलर्ट, जानें आज क्या है

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र फिलहाल घनघोर बारिश की चपेट में है। वहीं आज यानी शनिवार के लिए मौसम विभाग ने राज्य की राजधानी मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया है। IMD के विशेषज्ञों के अनुसार, कई सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से मुंबई और आसपास के क्षेत्र में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं IMD एक्सपर्ट के अनुसार मुंबई में जुलाई के अंत तक बारिश जारी रहने के आसार हैं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में 24 या 25 जुलाई को एक और लो प्रेशर बन रहा है। उपनगर में इस सीजन में अब तक 1487 MM औसतन बारिश दर्ज की गई है, वहीं शहर में अबतक 1140 MM औसतन बारिश दर्ज की गई है। मुंबई में कैसा है बारिश का हाल देखा जाए तो शुक्रवार की बारिश से मुंबई और इसके उपनगरों के विभिन्न हिस्सों में बारिश से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। तो वहीं कोलाबा, मरीन लाइन्स, मुंबई सेंट्रल, भायखला, दादर, परेल, वर्ली, बांद्रा, कुर्ला, सायन, घाटकोपर, भांडुप, ठाणे, कल्याण, अंधेरी, मुलुंड, जोगेश्वरी, बोरीवली और दहिसर में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई या बौछारें पड़ीं हैं। मुंबई आज यानी शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट पर है। मुंबई के ये पड़ोसी इलाकों के लिए रेड अलर्ट वहीं मुंबई से सटे रायगढ़, ठाणे और पालघर जैसे पड़ोसी जिले आज यानी शनिवार को भी रेड अलर्ट पर हैं। यहां भी भारी बारिश हुई और ठाणे और पालघर में लगातार दूसरे दिन सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया। वहीं IMD ने मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे में अगले चार घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button