ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News श्री रेणुका जी : भाटगढ़ में खतरे की जद्द में गरीबो के आशियाने, 30 हुए बेघर

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह रेणुका जी सिरमोर हिमाचल प्रदेश

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के भाटगढ़ में तकरीबन 4 दर्जन घर भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। चार परिवारों के करीब 30 लोग बेघर हो गए हैं। पंचायत ने विस्थापितों को पंचायत घर में आश्रय दिया है। ग्रामीणों की माने तो पटवार खाना भी खतरे की जद में है। अनुसूचित जाति के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। विस्थापित होने वाले परिवार गरीब तबके से ताल्लुक रखते है। बता दें कि भाटगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार को सबसे अधिक लीड मिली थी। गांव की हालत को लेकर जब तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई तो इसके बाद विधायक विनय कुमार की नींद खुली और शुक्रवार को सुबह भाटगढ़ का दौरा करने पहुंच गए। अब अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाएं जिला सिरमोर की ताजा खबरें, यहां क्लिक कर ज्वाइन करें हमारा ग्रामीणों के मुताबिक भूस्खलन के बाद एक विशालकाय बोल्डर ने खिसक कर जगह बदली। फिलहाल यह एक जगह टिका हुआ है। इसके आगे खिसकने के बाद तबाही हो सकती है। उल्लेखनीय है कि ग्रामपंचायत बिरला विधानसभा की नेहली पंचायत में भी बड़ी संख्या में ग्रामीण विस्थापित हो गए हैं। यहां भी अनुसूचित जाति प्रभावित हुई है। उधर, भाटगढ़ पंचायत के प्रधान भीम सिंह ने से बातचीत में कहा कि 4 परिवारों के घरों को खाली करा लिया गया है। यदि बारिश का दौर फिर शुरू होता है तो स्थिति में पांच दर्जन से अधिक घरों को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के रहने व खाने की व्यवस्था पंचायत घर में की गई है, और प्रशासन को नुकसान की सूचना दे दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button