झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चतरा उपायुक्त को “भूमि सम्मान” प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा   विज्ञान भवन में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भूमि सम्मान” में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चतरा उपायुक्त अबु इमरान को प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआईएलआरएमपी) योजनान्तर्गत सभी घटकों में 99% से अधिक का कार्य पूर्ण करने की उपलब्धि हासिल करने वाले चयनित जिलों को दिया जाता है। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों में से चतरा जिला को भी चयन भूमि सम्मान 2023 (प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र) से सम्मानित करने हेतु किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button