झारखंडब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News भोगता समाज विकास संघ ने चतरा लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया निर्णय

लोकसभा के चुनाव में इस बार निर्णायक भूमिका निभाएगी भोगता समाज: जगदीश भोगता

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा  सिमरिया के किसान भवन में खरवार भोगता समाज विकास संघ की चतरा लोकसभा स्तरीय चतरा और लातेहार जिला समिति की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश सिंह भोगता और कामेश्वर सिंह भोगता ने की। जबकि संचालन लातेहार जिला अध्यक्ष प्रेमचन्द्र गंझु और चतरा जिला सचिव विजय गंझू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू, केंद्रीय सलाहकार झलकु गंझू, केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनाथ गंझू, रामदेव सिंह भोगता, कोषाध्यक्ष कोलेश्वर गंझू, युवा संघ केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सिंह भोगता, केंद्रीय प्रवक्ता देवनारायण गंझू, रांची जिला अध्यक्ष अमृत भोगता सहित केंद्रीय सदस्य और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में खरवार भोगता समाज का चतरा लोकसभा राजनीतिक भागीदारी के सवाल पर सभी वक्ताओं ने अपना- अपना विचार रखे और सभी लोगों ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से भोगता समाज अपना प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया। केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू ने कहा कि 2024 में विधानसभा चुनाव में जनजाति होने के कारण चुनाव में भाग नहीं ले सकते है, ऐसे में अपना समाज का अस्तित्व एवं राजनीतिक पहचान बना रहे। ऐसे में लोकसभा चुनाव लड़ना आवश्यक है। 2026 में फिर झारखण्ड के लोकसभा एवं विधानसभा परिसीमन होना है, अगर हम अपना नेता नही बना पाये या इसके लिए समाज के द्वारा अपनी भागीदारी के लिए संघर्ष नहीं होगा तो हमारा अस्तित्व नहीं बचेगा। चुनाव लड़ने पर सभी वक्ताओं ने अपनी जोरदार सहमति दी। साथ ही निर्णय लिया गया कि लोकसभा के सभी प्रखंड स्तर पर बैठक कर जागरूकता अभियान चलाकर समाज के लोगो को अपना अधिकार के लिए प्रेरित किया जायेगा। मौके पर केंद्रीय सदस्य रामधन गंझू, चतरा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल गंझू, कोषाध्यक्ष रंजीत भोगता, लातेहार जिला उपाध्यक्ष रामधारी गंझू, छोटू सिंह भोगता, विशुनधारी गंझू, मोहन गंझू, सत्यनारायण गंझू, प्रयाग गंझू, उपेंद्र भोगता, छोटू गंझू, मनमोहन गंझू, उमेश गंझू, सुरेश गंझू, मुनेश गंझू, प्रकाश गंझू, बासदेव गंझू, मोहन गंझू, नगीना सिंह भोगता, मनमोहन गंझु, दीपू भोगता, रामबचनदेव गंझू, बहादुर गंझू, नामधारी गंझू, बंधन गंझू, जोगेंद्र गंझू, सुनील गंझू, रितु गंझु, परमेश्वर गंझु, आशीष गंझू, संजय सिंह भोगता, जीतराम गंझू, दिलीप गंझू, राजू गंझू, शिवदयाल गंझू, हेमलाल गंझू, भरत गंझू, बालेश्वर गंझू सहित चतरा और लातेहार जिला से सभी प्रखंडो से भोगता समाज के लोग मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button