Jharkhand News वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वधान में निकाला गया कलश यात्रा
बोल बम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड
चतरा सिमरिया वनवासी कल्याण के द्वारा सोमवार को कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में 501 महिलाओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा देल्हो चौक से शुरू होकर कोरी छठ तलाब पहुंचा, जहां पर मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरकर चाडरम मंदिर पहुंचे और भगवान शिव के ऊपर जल चढ़ाया। वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को अपने संस्कृति से जोड़ने की आवश्यकता है और वनवासी कल्याण केंद्र का उद्देश्य स्वालंबन के साथ- साथ संस्कृति से जुड़ाव। मौके पर वनवासी कल्याण केंद्र के विभाग संगठन मंत्री सिकंदर प्रजापति, जिला संगठन मंत्री सुरेश साहू, जिला महामंत्री नंददेव यादव, जिला ग्राम विकास महिला प्रमुख किरण देवी, मंडल प्रमुख सरिता देवी, देल्हो पंचायत मुखिया बीना देवी, मालती देवी, उर्मिला देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे।