Himachal Pradesh News मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष 2023 वेबसाइट की लांच, अंशदान करने की अपील

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत कोष 2023 वेबसाइट की लांच, अंशदान करने की अपील हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के उद्देश्य से आपदा राहत कोष 2023 वेबसाइट लॉन्च की है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस वेबसाइट के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्यूआर कोड और यूपीआई जैसी विभिन्न भुगतान विधियों का उपयोग करके कहीं से भी आपदा राहत कोष 2023 में अंशदान कर सकते हैं। वेबसाइट लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री जी का कहना था कि त्रासदी की भयावहता को देखते हुए देश विदेश से लोगों ने सहायता की इच्छा व्यक्त की है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग ने एक पारदर्शी वेब लिंक विकसित किया है। इस लिंक के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अंशदान कर सकता हैं और अपने मोबाइल डिवाइस पर रसीद प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश विदेश में बसे हिमाचल वासियों, औद्योगिक घरानों, व्यापारियों व आम लोगों से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए वे स्वेच्छा से अंशदान करें। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवम नवाचार) गोकुल बुटेल, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के सचिव डॉ अभिषेक जैन, निदेशक मुकेश रेप्सवाल वह अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ओमप्रकाश शर्मा इंडियन क्राइम न्यूज़ शिमला।


Subscribe to my channel