IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशव्यापार

Madhya Pradesh News गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

कोटा रेल मंडल को एक दिन में 60,000 रूपये राजस्व अर्जित

रिपोर्टर गोपाल सोनी मंदसौर मध्य प्रदेश

मंदसौर :- कोटा मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष तिवारी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रोहित मालवीय के निर्देशन में लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोटा के मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री किशोर कुमार पटेल एवं चेकिंग स्कवाड स्पेशल टीम के चार चल टिकट परीक्षक मुकेश कुमार, मनोज खत्री, देवदीप कुमार एवं राजेश के सहयोग से दिनांक 26 जून को कोटा-सवाई माधोपुर खण्ड में गाड़ी संख्या 12903 गोल्डन टेम्पल एक्सप्रेस में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर कुल 114 केस जिसमे 29 केस बिना टिकट यात्रा करने वाले मामलें एवं 85 केस अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले मामलें शामिल है। जिससे कुल 59,530 रूपये राजस्व अर्जित किया गया। वाणिज्य विभाग द्वारा मंडल के आय में बढ़ोत्तरी का सराहनीय कार्य किया है । यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button