झारखंडब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jharkhand News धोखा दे रहा मौसम, अलर्ट के बाद भी नहीं बरस रहे बादल

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

 धनबाद : जिले का अधिकतम तापमान शनिवार को एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। 44 डिग्री तापमान व लू के थपेड़ों के कारण शहरवासी दिनभर परेशान रहे। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार गर्मी बढ़ने के कारण सभी बेहाल है। पसीने से तरबतर देखे गए। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। कुछ क्षेत्रों में एकाध बूंद बारिश हुई। लोगों में उम्मीद जगी कि अब बारिश होगी। गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने शनिवार दोपहर 1:15 बजे कुछ क्षेत्रों में बारिश, मेघ गर्जन व तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया था। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन शाम होने के बाद आसमान में आए बादलों से थोड़ी राहत मिली। लोगों का कहना है कि मौसम धोखा दे रहा है। अलर्ट के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। मौसम केंद्र रांची की मानें तो उत्तर पूर्वी (धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह समेत अन्य जिले) में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चलने की संभावना है। रविवार को भी धनबाद का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button