पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News भगवा सेना संगठन 26 जून को अमृतसर में निकेलगा नशे खिलाफ मोटरसाइकिल रैली

रिपोर्टर नरेंद्र कुमार सेठी अमृतसर पंजाब

 अमृतसर : भगवा सेना संगठन की ओर से विश्व नशा विरोधी दिवस पर 26 जून, दिन सोमवार को अमृतसर में मोटरसाइकिल रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया जाएगा। रैली को अमृतसर के डी.सी.पी. (ला एंड आर्डर) परमिंदर सिंह भंडाल हरी ­ांडी देकर रवाना करेंगे। वर्णनीय है कि अर्जुन अवाडी परमिंदर सिंह भंडाल एक अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल के खिलाड़ी थे और भारत का प्रतिनिधित्व करते थे। उन्हें महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है। अमृतसर जिला यूथ प्रधान और पंजाब कार्यकारिणी कमेटी के प्रधान बंटी सोनी की अगुवाई में रैली का आयोजन होगा, जिसमें बड़े संख्या में भगवा सैनिक और युवा हिस्सा लेंगे। डी.सी.पी. परमिंदर सिंह भंडाल ने भगवा सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दवेसर और उनकी टीम की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और आश्वासन दिलाया कि नशे के खिलाफ संगठन जो भी कार्य करेगा, उसमें पुलिस प्रशासन सहयोग देगा। जनता से भी अपील की है कि नशा तभी खत्म हो पाएगा, जब हम आगे आकर नशा तस्करों को पकड़ाने और नशा पीड़ितों को इलाज लिए प्रेरित करने की ठानी। भंडाल ने कहा कि नशे से आर्थिक और शारीरिक नुकसान होता है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि खेलों से जुड़कर अपना भविष्य उज्जवल बनाए। अब तक अमृतसर पुलिस कई बड़े और छोटे नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों पीछे धकेल चुकी है। नशा तस्करों का जगह केवल जेल है। नशे में धंसे युवाओं को चाहिए कि अपना इलाज करवाकर पुर्ण: अच्छा और इज्जतदार जीवन व्यतीत करें। भगवा सेना संगठन के पंजाब प्रधान (युवा विंग) हरीश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दवेसर, पंजाब प्रभारी (युवा विंग) अभिषेक जोशी, पंजाब चेयरमैन बलविंदर शर्मा के अलावा समूची टीम उत्साहपूर्वक हिस्सा लेगी और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रधान पंकज दवेसर ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण कई घरों के चिराग बु­ा रहे है, जिसका खात्मा बहुत जरूरी है। नशे के खात्मे लिए पुलिस प्रशासन को अधिक से अधिक सहयोग करने की आवश्यकता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button