Punjab News बाल मजदूरी रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स ने जगह-जगह औचक निरीक्षण किया

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब
बाल श्रम को रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के तहत, उपायुक्त परनीत शेरगिल की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने जिले में विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण किया और बाल श्रम ना करवाने के लिए दुकानदारों और फैक्ट्री मालिकों को जागरूक किया। यह जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरभजन सिंह महमी ने कहा कि बाल मजदूरी एक गैर कानूनी व दंडनीय अपराध है और बाल मजदूरी बच्चों के संवैधानिक अधिकारों का दमन करने जैसा है. उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बाल श्रम को रोकने के लिए विशेष माह मनाया जा रहा है, जिसके तहत कार्य योजना तैयार कर औचक निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा सरहिंद वलाक के बाडाली आला सिंह और अमलोह में चेकिंग की गई. उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने कपड़े बनाने वाली एक्टिवा कंपनी की जांच की और बाडाली आला सिंह के ढाबों की भी जांच की. उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान कहीं से भी कोई बच्चा मजदूरी करता नहीं पाया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी को कोई बच्चा बाल श्रम करते हुए मिले तो उसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर की जा सकती है। इस अवसर पर श्रम निरीक्षक करमजीत सिंह ने आम लोगों को बाल मजदूरी की जानकारी देते हुए कहा कि 14 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा गैर खतरनाक जगह पर काम कर सकता है, लेकिन वह स्कूल भी जाता हो और अधिनियम की शर्तों को पूरा करता हो. उन्होंने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए जून माह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक भी कर रहा है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर, गुरविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरिंदरपाल सिंह, एएसआई. बरिंदर सिंह, अपार सिंह, सुखविंदर सिंह, काउंसलर अनिल कुमार और गुरशरण सिंह के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Subscribe to my channel