IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यस्वास्थ्य

Uttar Pradesh News एनीमिया बीमारी के उन्मूलन को मेडोप्लस ने शुरू किया अभियान

रिपोर्टर पूजा देवी हरदोई उत्तरप्रदेश

बेनीगंज हरदोई एनीमिया खून की कमी बीमारी भारत में विकराल रूप धारण करती जा रही है एनीमिया उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा अभियान भी चलाए जा रहे हैं एनीमिया को समाप्त करने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाली मेडोप्लस कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मेडोमित्र के माध्यम से अभियान चलाने की शुरुआत की जा रही है। स्थानीय प्रबंधक सचेन्द्र मिश्रा ने बताया कि देश में 15 वर्ष से कम आयु की 46 फीसदी लड़कियां एनीमिया से पीड़ित हैं यह जानकारी जनवरी 2015 से नवंबर 2021 तक प्राप्त किए गए हीमोग्लोबिन नमूनों पर निकाले गए परिणामों के आधार पर डाटा एनालिटिक्स रिपोर्ट  डीएआर  में सामने आई है। इनमें 13 फीसदी से अधिक नमूनों में एनीमिया का गंभीर स्तर पता चला है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद जहां सरकार अपने स्तर पर एनीमिया के उन्मूलन के लिए प्रभावी कदम उठा रही है साथ ही लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, हरदोई में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में कार्य कर रही मेडोप्लस कम्पनी द्वारा चयनित मेडोमित्र जिन्हें भारत सरकार के हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल द्वारा प्रशिक्षित मेडोमित्र के माध्यम से गांव के लोगों को एनीमिया बीमारी के लक्षण बचाव व उपचार की जानकारी भी उपलब्ध करवाई जा रही है चिंहित बीमार लोगों को नजदीकी डाक्टर द्वारा इलाज भी उपलब्ध करवाया जा रहा है सुदूर गांवों में खासकर महिलाओं को वीडियो काल द्वारा अनुभवी चिकित्सको द्वारा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। जिन गांवों में अभी तक मेडोमित्र का चयन नहीं हो पाया है ऐसे गांवों के लोग गूगल प्लेस्टोर से मेडोप्लस ऐप डाउनलोड कर नजदीकी पसंदीदा डाक्टर से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उपरोक्त अभियान से जुड़ी सिकंदरपुर गांव निवासी बिट्टारानी ने बताया कि कोथावां ब्लाक में जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत की जा चुकी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button