IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News   कलेक्टर ने समाचार पत्र में प्रकाशित हिड़ी बैराज की शिकायत की खबर पर तुरंत संज्ञान में लिया

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

 झाबुआ 11 मई, 2023 कलेक्टर द्वारा दैनिक भास्कर समाचार पत्र में 6 मई को प्रकाशित समाचार जिसका टाइटल  भाजपा जिलाध्यक्ष ने बड़ी हिड़ी बैराज की शिकायत अफसरों से की  था को तुरंत संज्ञान में लेकर कार्यवाही की। जिसमें रामा के पास बड़ी हिड़ी में बन रहे। बैराज को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भुरिया ने जल संसाधन विभाग के अफसरों से शिकायत की है । जिसमें इंदौर के अधिकारियों को बताया गया कि बिना ड्राइंग अप्रूवल के काम कराया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी रोक नही रहे है। श्री भूरिया ने बताया अफसरों ने यहां आकर स्थिति देखने का भरोसा दिलाया है उन्होंने कहां शुरुआती तौर पर ये पता चला है कि जितनी क्षमता बताई जा रही है उतना बड़ा बैराज नही होगा। नीच भी नाप से कम की है। इसकी पूरी जांच की मांग की गई ।जब यह बात कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा के संज्ञान में आई तब उन्होंने संबंधित कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी विकास विभाग को जांच के निर्देश दिए को इसकी जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में विभाग द्वारा 7 मई को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य बंद पाया गया। समय में कार्य पुनः शुरू हो जाएगा। बैराज की ड्राइंग अप्रूवल हो गया है एवं सामग्री की गुणवत्ता ठीक पाई गई एवं रेत का शिल्ट कंटेंट अधिकतम परमिर्सीबल लिमिट के बराबर होने से रेत धोकर उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button