IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पलेरा पुलिस के द्वारा 2 घण्टे के भीतर ही हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

थाना पलेरा अन्तर्गत  पीड़िता रजनी पाल पति अखिलेश पाल निवासी सेपुरा थाना पलेरा की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 162  23 धारा 307 341 भा द वि तथा 25 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया था जिसमें पीड़िता रजनी पाल निवासी0 सेपूरा को उसी गांव के रहने वाले नीरज साहू के द्वारा प्रेम प्रसंग के कारण दोस्ती करने की बात कही थी मना करने पर नीरज साहू के द्वारा रजनी पाल को पीठ में कटटा से गोली मार दी गई थी जो संपूर्ण घटनाक्रम से संपूर्ण घटनाक्रम से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रोहित काशवानी को अवगत कराया । एएसपी सीताराम एवं एसडीओपी अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन से जिनके द्वारा तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना दौरान महज 2 घंटे के भीतर ही हत्या के प्रयास के आरोपी नीरज साहू निवासी सैपुरा थाना पलेरा को उसके खेत से घेराबंदी करके पकड़ा गया उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ उक्त कार्यवाही के दौरान निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी उप निरीक्षक अजय प्रतापसिंह, एएसआई सतीश चंद्र त्रिपाठी , ए एस आई एन डी कोंडर,आरक्षक आशुतोष ,आरक्षक संजय राजपूत आरक्षक प्रवीण तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button