अपराधब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News ग्वालियर में सड़क पर मारपीट, छात्रा को भगाने का संदेह जताया तो लड़कों ने लापता के चाचा-भाई को बेरहमी से पीटा

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश

ग्वालियर : सोशल मीडिया पर एक  वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के हाथों में लोहे के पाइप लेकर एक लड़के को पीट रहे हैं। इतना ही नहीं  उसे बचाने आए उसके परिजन पर भी हमला कर रहे हैं। मारपीट का यह   नाका चन्द्रवदनी का बताया गया है। तीन दिन पहले एक नाबालिग लापता हुई थी। नाबालिग के परिजन ने जब पड़ोस में रहने वाले एक हर्षित नाम के लड़के पर संदेह जताया तो उसने अपने साथियों को बुलाकर लापता के भाई और चाचा को बेरहमी से पीटा है। घटना तीन दिन पहले की है, लेकिन    बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल होने के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 3 दिन पहले उनकी भतीजी लापता शहर को झांसी रोड नाका चन्द्रवदनी निवासी विनोद साहू ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी भतीजी लापता हो गई थी। उनको संदेह था कि पास ही रहने वाले हर्षित रजक का उसमें हाथ है। पीड़ित परिवार ने झांसी रोड थाने में लड़की के लापता होने की सूचना देते ही पड़ोसी पर संदेह भी जताया था, लेकिन जब पड़ोसी को इसका पता लगा तो उसने पीड़ित परिवार पर ही हमला बोल दिया। लड़की का भाई निखिल साहू कोचिंग के लिए जा रहा था तभी उसे हर्षित रजक, गोल्डी, नंदू व दो अन्य ने घेर लिया। उसे सरियों से पीटने लगे। बचाने पहुंचे चाचा विनोद साहू को भी बेरहमी से पीटा गया। घटना के समय वहां काफी भीड़ लग गई थी। कुछ लोगों ने घटना का  शूट कर लिया जिसे बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।  सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button