Madhya Pradesh News ग्वालियर में पॉल्यूशन फ्री होंगे ई व्हीकल, 14 लाख रुपए तक होगी कीमत

रिपोर्टर आकाश मौर्य ग्वालियर मध्यप्रदेश
ग्वालियर : शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने व निगम के डीजल के खर्चे को कम करने के लिए निगम ई व्हीकल खरीदने जा रहा है। जल्द ही 12 इलेक्ट्रिक व्हीकल निगम के बेड़े में शामिल होंगे और निगम के अधिकारी ई व्हीकल से ही शहर का निरीक्षण करते हुए नजर आएंगे। केंद्र सरकार के 15वें वित्त की राशि से टाटा टिगोर कंपनी के खरीदे जा रहे 12 इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपए है। इसमें एक ई व्हीकल की कीमत करीब 14 लाख रुपए बताई गई है। वही इन वाहनों को चार्ज करने के लिए निगम मुख्यालय के बैसमेंट में चार्जिग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। हर महीने निगम की होगी 3.28 लाख रुपए की बचत नगर निगम की ओर से ई व्हीकल खरीदे जाने से हर महीने निगम को तीन लाख 28 हजार रुपए का फायदा होगा। क्योंकि अभी 12 गाड़ियां का प्रति महीने 19 हजार रुपए किराये के हिसाब से 2 लाख 28 हजार और डीजल प्रति महीने 95 लीटर के हिसाब से एक गाड़ी पर 9500 रुपए और 12 गाड़ी पर एक साल में 1 लाख 14 हजार का डीजल खर्च किए जाता है। जबकि ई-व्हीकल पर 3 किमी के हिसाब से एक महीने में करीब एक लाख रुपए की बचत होगी। ई व्हीकल एक बार चर्जिंग पर 250 किमी चलाई जा सकेगी। इन अधिकारियों को मिलेंगे ई व्हीकल नगर निगम की ओर से इलेक्ट्रीट वाहन डिप्टी कमिश्नर, कार्यपालन यंत्री, सहायक आयुक्त, सहायक यंत्री, उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री, नोडल अधिकारी, मदाखलत अधिकारी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को दिए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में अन्य अधिकारियों के लिए भी वाहन खरीदे जाएंगे। प्रदूषण व डीजल खर्र्च को कम करने के लिए आज 12 ई-व्हीकल निगम के बेड़े में शामिल होंगे। इसके बाद स्मार्ट सिटी के माध्यम से अन्य व्हीकल भी खरीदे जाएंगे।



Subscribe to my channel