अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

 पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण हो सकेगा स्पष्ट

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

 एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच की, पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या कामृतक संगीता की गोद थी सूनी , पहले पति अनिल पुत्र बाबूराम ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, देवर सुनील के साथ ब्याही थी संगीता कोतवाली पिहानी क्षेत्र के कुल्लही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में संगीता उम्र 40 वर्ष पत्नी सुनील की मौत हो गई। संगीता का शव साड़ी के फंदे से घर में लटकता हुआ मयके पक्ष को मिला। मृतक संगीता के पिता सुंदर ले बेटी को मार कर फांसी के फंदे पर लटका देने का आरोप लगाया है। वही कुछ ग्रामीणों ने पति- पत्नी में सुबह झगड़ा होने के बाद संगीता के आत्महत्या की बात बताई। संगीता की शादी अनिल पुत्र बाबूराम निवासी कुल्लही‌ कोतवाली पिहानी के साथ 20 वर्ष पहले हुई थी। शादी के 5 वर्ष बाद किन्ही कारणों से अनिल ने फांसी पर लटक कर मौत को गले लगा लिया था। परिजनों व गणमान्य लोगो मध्यस्था मे संगीता व देवर सुनील का विवाह करा दिया गया था। परंतु 15 साल बीत जाने के बावजूद भी संगीता के कोई भी औलाद नहीं हई। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की सुबह पति सुनील और संगीता में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी बात से नाराज होकर संगीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी तरफ संगीता के पिता सुंदर निवासी मरघटिया थाना मझिला ने आरोप लगाया है कि बेटी संगीता को सुनील ने मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस संबंध में एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मौत का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फोटो परिचय-ग्राम कुल्लही में घटना के संबंध में पूछताछ करती पिहानी पुलिस

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button