Madhya Pradesh News खरगोन से इंदौर जा रही बस पुल से गिरी 15 यात्रियों की मौत 25 घायल 35 थे सवार

रिपोर्टर श्रवण वर्मा गुना मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में खरगोन से इंदौर जा रही एक यात्री बस पुल से गिर गई हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं यह हादसा उन थाना क्षेत्र के ग्राम दशंगा पुल पर हुआ है् घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है यह हादसा सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है की अनियंत्रित बस पुल से नीचे जा गिरी बस के पुल से नीचे गिरने के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया और हादसे की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर एसपी कलेक्टर और विधायक भी पहुंच गए थे धर्मवीर सिंह एसपी खरगोन ने कहा बस के पुल से नीचे गिर जाने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं बचाव अभियान जारी है सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4 लाख ₹400000 गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता देने की घोषणा की घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है 15 लोगों की मृत्यु हो गई और 20, 25 लोग घायल हैं जिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया घटना की लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए



Subscribe to my channel