IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News गोलियां चलाने वाले दो इनामी आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को दबोच लिया।

रिपोर्टर उषा रजक मुरैना मध्य प्रदेश 

मुरैना हत्याकांड़ : गोलियां चलाने वाले दो इनामी आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को दबोच लिया। मुरैना  क्राइम मे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लेपा कांड के तीस तीस हजार के दो ईनामी आरोपितों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर गोली चलाई और पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। इसमें एक आरोपित पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि लेपा गांव में 5 मई को खूनी खेल खेलने वाले के आरोपित उसैद घाट के पास छिपे हुए है। पुलिस ने सूचना के बाद क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आरोपितों को पुलिस के आने की आहट लग गई और उन्हाेंने भागते हुए फायर करना शुरू कर दिया। पुलसि ने भी जवाब में फायरिंग कर दी। इस दौरान एक आरोपित को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दबोचे गए आरोपित भूपेंद्र व अजीत है। पुलिस ने घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही दूसरे आरोपी से पूछताछ करना शुरू कर दिया है। जिससे अन्य आरोपितों के बारे में पता चल सके। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर की माउजर राइफल जप्त की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button