IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News देवास जिले में रेडक्रास से ब्लड बैंक की सौगात 09 मई को होगा शुभारम्भ

रेडक्रास से गीता भवन में ब्लडबैंक के शुभारम्भ पर आयोजित होगा ब्लड डोनेशन कैम्प

रिपोर्टर बालकृष्ण बडेरा मध्य प्रदेश

देवास, 08 मई 2023  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि 09 मई 2023 को रेडक्रास से गीता भवन, देवास में ब्लड बैंक का शुभारम्भ सायं 4 बजे किया जा रहा है जिससे जिले के आम नागरिकों को मरीज के लिए ब्लड कि आवश्यकता होने पर तत्काल सरलता से ब्लड मिल सकेगा। कभी कभी गंभीर अवस्था में मरीजो को तत्काल खुन चढाने की जरूरत होती है और नही मिल पाता या व्यवस्था करने मे समय लगता था ब्लड बैक प्रांरभ होने से स्वास्थ्य के क्षेत्र मे देवासवासियों को नई ब्लड बैंक कि सौगात मिलेगी।

ब्ल्ड बैंक के शुभारम्भ अवसर पर जिला चिकित्सालय टीम द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन भी किया जा रहा है। सभी नगारिको से अपील करते है कि रक्तदान शिविर मे अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर इस पूर्ण कार्य मे अपना सहयोग देवे रक्तदान महादान जो किसी आकस्मिक अवस्था में गंभीर मरीजों जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित रखता है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button