Madhya Pradesh News सी एम पुरस्कृत समाज अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

रिपोर्टर दौलतराम पाटीदार रतलाम मध्यप्रदेश
रतलाम, धार झाबुआ जिले में बहुसंख्यक पाटीदार समाज अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न किया गया ।
भारत एक कृषि प्रधान देश है भारत के मध्य बसने वाला मध्य प्रदेश राज्य एक बहुत ही मेहनती विकसित प्रदेश माना जाता आ रहा है जिसके अंतर्गत रतलाम , धार, झाबुआ, मे प्रगतिशील किसान जिले में तितरी नाम का एक गांव जो विदेश तकनीक की पद्धति से खेती करता आ रहा हे जुड़े हुए निकटतम गांव बागवानी और उद्यानिकी में बहुत ही बड़ा इसका महत्व रहा है यहां की फैसले फल फ्रूट व अनाज अपनी उचित गुण वक्ता के कारण किसानों को मुख्यमंत्री द्धारा इस बहुसंख्यक पाटीदार समाज किसानो को कई बार पुरस्कत किया गया है ।
अलग-अलग तरह की खेतिया करने वाले पाटीदार समाज मे अध्यक्ष पद उमीदवार चुनाव संपन्न हुए ।
अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध रुप से श्री सुरेश जी पाटीदार आदर्श एग्रो को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया था समाज मे चल रही एक एकता की मिसाल है जिसका शपथ समारोह कार्यक्रम रतलाम धार रोड के मध्य रतलाम तहसील के अंतर्गत ग्राम सिमलावदा में रखा गया । जिसके अंतर्गत समाज के मुख्य कार्यकरणी अधिकारी समिति गठित कर सामाजिक विभाग मे अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष , कोशा अध्यक्ष, सचिव, मीडिया प्रभारी, साथ अन्य उचित भूमिका निभाने वाले को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री डॉक्टर आर पी पाटीदार ,दीनदयाल जी पाटीदार , अमृतलाल जी, गोविंद जी, महीला संघठन अध्यक्ष आशा जी, जनपत अध्यक्ष जमना जी , मौजूद थे । मुख्य कार्य करणी उमीदवार को महा महिम राष्ट्रपति के अनुसार यहां के रिटायर्ड अधिकारी प्रोफेसर रतलाम जिला श्री प्रकाश चन्द्र शासकीय महा विद्यालय प्रोफेसर द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपत वाचन कर पद और गोपनीयता नीति की शपथ दिलाई गई।
मैं सुरेश चंद्र पिता बालाराम जी पाटीदार निवासी ग्राम सिमलावदा मां अंबाजी मां सरस्वती एवं सरदार वल्लभभाई पटेल को साक्षी मानकर क्षत्रिय पाटीदार समाज संगठन रतलाम धार झाबुआ के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए शपथ लेता हूं कि मुझे समाज द्वारा जो भी दायित्व सौंपा गया है मैं उसे बिना भेदभाव बिना पक्षपात पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से पूरी शक्ति के साथ समाज हित में कार्य करूंगा एवं जहां भी आवश्यकता होगी गोपनीयता बनाए रखूंगा सत्य का साथ देकर न्याय से उचित कार्रवाई करूंगा। निर्वाचीत पाटीदार सिमलावदा ने अपने अंदाज में मीडिया को बताया ओर कहा समाज के साथ व उच्च सफल मार्ग दर्शक की प्रेरणा के साथ मिल कर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन करूंगा ।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मे पधारे गए 52 गांव से सभी महानुभाव पुरुषोत्तम जी पाटीदार बावड़ी, लक्ष्मी नारायण पाटीदार तीतरी ,तारा चंद पाटीदार सिमलावदा, जगदीश पाटीदार सिमलावदा ,गणपत जी मंत्री, प्रकाश पाटीदार ,महिला अध्यक्ष धापू भाई रायपुरिया ,चंद्रकला पाटीदार ,नाथू लाल जी धोलका ,कन्हैयालाल जी झामटा, जगन्नाथ जी अध्यापक बरबेट , आदि कई गणमान्य उपस्थित थे ।


Subscribe to my channel