Uttar Pradesh News : विषय: ग्राम सभा विसहार स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल तक जाने वाली सड़क के घटिया एवं अधूरे निर्माण की निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र

रिपोर्टर सत्यम, उत्तर प्रदेश
महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं सत्यम (पत्रकार), ग्राम विसहार, पोस्ट बेड़ार, तहसील घोरावल, जनपद सोनभद्र का निवासी हूँ। ग्राम सभा विसहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्थल तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है। वर्तमान में सड़क पर अत्यधिक कीचड़, मिट्टी तथा पानी का जमाव हो गया है, जिससे ग्रामीणों, श्रद्धालुओं तथा अन्य राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। संलग्न फोटो–1 में सड़क की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य की स्थलीय एवं तकनीकी जांच कराई जाए। यदि जांच में निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या वित्तीय गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित (प्रधान, ठेकेदार तथा जिम्मेदार अधिकारियों) के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए तथा सड़क का गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो।




Subscribe to my channel