IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बिलग्राम में विवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई/बिलग्राम। थाना बिलग्राम क्षेत्र की निवासी रजनी पत्नी गयादीन ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को शिकायती पत्र देकर पति पर शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और बच्चों के सामने भी गाली-गलौज करता है। शिकायत में दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का कहना है कि पति की हरकतों से वह और उसके बच्चे परेशान हैं। मामले को लेकर उसने एसपी से निष्पक्ष जांच, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तथा अपने और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।पुलिस जांच के बाद ही लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button