ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानसहायता

Rajasthan News 23 अप्रैल को नीमकाथाना में होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन मां जीन माता मंदिर जिलो में किया गया

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

आने वाली 23 अप्रैल को राष्ट्रवादी विचारक एवं प्रख्यात पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का एक कार्यक्रम नीमकाथाना के नेहरू नेहरू गार्डन में प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम की निरंतरता में आज जिलो ग्राम के माता जीण भवानी मंदिर प्रांगण में इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन जिलो गांव में मां जीन भवानी के मंदिर परिसर से किया गया व सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पधारे विश्व हिंदू परिषद के सीकर जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया ने आयोजन की प्रचार प्रसार की सामग्री जिलो क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को प्रदान की।

इसी कार्यक्रम में बहन आशा कंवर जिलो ने भी अपने विचार रखे व संदेश दिया कि पढ़ा लिखा होना अपनी जगह है – लेकिन अच्छे बुरे और गलत सही का चयन करना अपनी जगह है। बहन आशा कंवर ने यह भी बताया कि ऐसे राष्ट्रीय विचारको को सुनने उपरांत हम अच्छे बुरे और सही गलत कानिर्णय आसानी से ले सकते हैं जो जीवन में हमें बहुत काम आता है। विहिप सीकर जिला अध्यक्ष बंसीय एवं जिलो -डाबला खंड अध्यक्ष ईश्वर आसट एवं रविशंकर शर्मा जिलों कार्यकारिणी प्रमुख सदस्य ने सभी क्षेत्रवासियों से एक विनम्र निवेदन व अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मातृशक्ति, बुजुर्गगण व युवा साथी कार्यक्रम में नीमकाथाना पहुंचे। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला स्तरीय प्रखंड एवं खंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जिलों क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकारिणी सदस्य एवं संरक्षक गण मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button