IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में विद्यार्थियों को नि:शुल्क टाई-बेल्ट का वितरण

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

ध्रुवाकारी (मस्तूरी)। शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी में शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती धीरजा महिलांगे द्वारा विद्यार्थियों को नि:शुल्क टाई एवं बेल्ट का वितरण किया गया। टाई-बेल्ट प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री राहुल देव भारद्वाज ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए ऊर्जावर्धक उद्बोधन दिया।

इस अवसर पर शिक्षक श्री दिलीप भूषण कुर्रे, श्रीमती गुल आफ़रीन फारुकी, श्रीमती सरस्वती भारद्वाज, गोड़ाडीह विद्यालय के प्रधान पाठक श्री रंजीत बंजारे तथा श्री पप्पू पाटले विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री दिनेश भारती ने किया। कार्यक्रम के अंत में शासकीय कन्या प्राथमिक शाला ध्रुवाकारी के प्रधान पाठक श्री महेतरु मधुकर ने उपस्थित अतिथियों, एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती धीरजा महिलांगे एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने बताया कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के ऐसे प्रयास भविष्य में भी निरंतर किए जाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button