IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : सभी संबंधित विभाग एवं बैंक आगामी डीएलसीसी बैठक से पूर्व स्वीकृत प्रकरणों का वितरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर

स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

भिण्ड 07 अगस्त 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में गत दिवस विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, वार्षिक साख योजना (एसीपी), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन (पीएमएफएमई) योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना तथा मुख्यमंत्री विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों एवं बैंकों को निर्देश दिए गए कि आगामी 12 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक से पूर्व सभी स्वीकृत प्रकरणों का बैंकों द्वारा अनिवार्य रूप से वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों के आवेदन भरवाने, योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने ने सभी विभागों को योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति एवं प्रगति में तेजी लाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, एलडीएम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण एवं बैंकर्स उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button