Uttar Pradesh News : हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां, गाजीपुर में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन ; जंतर-मंतर के प्रस्तावित आंदोलन को मिला समर्थन
ब्यूरो चीफ साकिर हसन अंसारी गाजीपुर उत्तर प्रदेश
गाजीपुर के जमानियां स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 8 अगस्त को विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन के क्रम में किया गया। कॉलेज परिसर में हुए इस प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और न्यायसंगत मांगों के प्रति सरकार व प्रशासन की उदासीनता अब असहनीय हो गई है। उन्होंने अपनी मांगों के समाधान और शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा के लिए देश भर के शिक्षकों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां के शिक्षकों ने इस संघर्ष को शिक्षा और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने सभी शिक्षकों से इस राष्ट्रीय आंदोलन में पूरी ताकत के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।


Subscribe to my channel