Madhya Pradesh News : जन विश्वास अभियान 7 अगस्त से, पहला शिविर मोहगांव में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने दिए तैयारियों के निर्देश

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश
मंडला । जिले में शुक्रवार 7 अगस्त से ’जन विश्वास अभियान’ शुरू हो रहा है। इसका पहला कार्यक्रम मोहगांव में आयोजित किया जाएगा। जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सभी विभाग प्रमुखों को अभियान से जुड़ी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनका निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री धोटे ने बताया कि अभियान के तहत भ्रमण, निरीक्षण, शिविर, जनसंवाद, उद्यमी संवाद और जनप्रतिनिधि संवाद जैसे सभी सोपानों में संबंधित विभागों की भागीदारी अनिवार्य होगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने कहा कि शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे। अभियान अवधि में कार्य की गति बनाए रखनी है क्योंकि अंतिम रैंकिंग अभियान के समापन पर जारी की जाएगी।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ प्रारंभ बैठक में 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद को आपसी समन्वय से ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागों में भी समारोह की तैयारियां सुनिश्चित करने, शासकीय कार्यालयों में रोशनी कराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व कारगिल वीरों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करने को कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe to my channel