ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : दैनिक जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

कल दिनांक 22.07.2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह, फतेहपुर में दैनिक जागरण टीम, फतेहपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।

अपने संबोधन में मा• जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दैनिक जागरण टीम, फतेहपुर द्वारा जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button