Madhya Pradesh News : थाना अलीपुरा के 4 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के 2 वारंटी को पुलिस टीम ने “न्याय पथ अभियान” के तहत किया गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” में सफलता ।
थाना अलीपुरा अंतर्गत वर्ष 2022, 4 साल पुराने मारपीट के प्रकरण के वारंटी फरार थे।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार 2 वारंटी
1. रविंद्र सोनी पिता मुरारी लाल सोनी निवासी अलीपुरा
2. सुरेंद्र पाल पिता सुखलाल पाल निवासी अलीपुरा
को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अलीपुरा उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, प्रधान आरक्षक रमन सिंह, आरक्षक ब्रजपाल, आबिद, शिवराज, जितेंद्र साहू की भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निपटारे के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

Subscribe to my channel