Uttar Pradesh News : वाराणसी राजातालाब तहसील में एसडीएम न्यायिक ज्योति सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी/-राजातालाब तहसील में नवागत एसडीएम न्यायिक ज्योति सिंह ने सोमवार को तहसील राजातालाब पहुँच कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियां संभाल लीं।कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम न्यायिक ज्योति सिंह ने तहसील कर्मियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।बैठक में अधिकारियों ने पारदर्शी जवाबदेह और समयबद्ध कार्यशैली अपनाने पर जोर दिया।एसडीएम न्यायिक ज्योति सिंह ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी योजनाओं और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।गौरतलब है कि राजातालाब की पूर्व एसडीएम न्यायिक प्रज्ञा सिंह के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त था।वहीं न्यायिक उपजिलाधिकारी (एसडीएम न्यायिक) पद पर नियुक्त ज्योति सिंह ने राजातालाब पहुँच राजातालाब व पिंडरा दोनों जगहों का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।प्रशासनिक स्तर पर नए अधिकारियों के आने से तहसील की कार्यप्रणाली में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Subscribe to my channel