Chhattisgarh News : जल-जंगल-जमीन की रक्षा को कोरबा से दिल्ली तक पदयात्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया समर्थन
रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
कोरबा/रायपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जंगलों, वन्यजीवों तथा स्थानीय निवासियों के जल-जंगल-जमीन के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर कोरबा-कटघोरा वन क्षेत्र से नई दिल्ली (इंडिया गेट) तक निकाली जा रही पदयात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का समर्थन मिला है। पदयात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें यात्रा के उद्देश्य, मांगों और क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधियों ने वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अधिकारों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पदयात्रियों की बात गंभीरता से सुनी और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाना महत्वपूर्ण है। पदयात्रा का उद्देश्य जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा, वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना तथा संबंधित मुद्दों पर जनजागरूकता फैलाना बताया जा रहा है। पदयात्री अपनी मांगों को लेकर नई दिल्ली पहुंचकर संबंधित अधिकारियों और केंद्र सरकार के समक्ष ज्ञापन सौंपने की तैयारी में हैं।
Subscribe to my channel