ब्रेकिंग न्यूज़

दरभा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा में ग्राम नेगानार में विकासखण्ड स्तरीय शिक्षा के नए सत्र का आगाज बेहद उत्साहजनक और भव्य माहौल में हुआ। आयोजित ‘शाला प्रवेश उत्सव’ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में एवं चित्रकूट विधायक विनायक गोयल शामिल हुए। इस गरिमामय समारोह के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव, विधायक विनायक गोयल एवं अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया, जिससे अपनों के बीच पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे ।

समारोह को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही किसी भी उन्नत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की पहली सीढ़ी है। शिक्षा का अपने जीवन में विशेष महत्व होता है। हमारी सरकार हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और शिक्षण संस्थाओं को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किरण देव ने पालकों से अपील किया कि वे अपनी बेटियों और बेटों को बिना किसी भेदभाव के नियमित स्कूल भेजें, क्योंकि आज के बच्चे ही कल के भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा का स्तर तेजी से सुधर रहा है और सुदूर अंचलों के बच्चे भी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आधुनिक दौर में डिजिटल शिक्षा समय की मांग है, और सरकार बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button