ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News : जनसुनवाई में चार आवेदकों के प्रकरणों का मौके पर निराकरण
कलेक्टर ने स्वीकृती पत्र सौंपे, आवेदकों के चेहरे पर आई मुस्कान

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
अनुग्रह सहायता, पेंशन, आधार और समग्र आईडी की समस्या का मौके पर समाधान 150 से अधिक समग्र के प्रकरण एक साथ निराकृत लंबित आवेदनों को निराकृत करने के अधिकारियों को निर्देश मंगलवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल एवं विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे और व्हीसी के माध्यम से जिले के अनुभागों के एसडीएम एवं तहसीलदार जुडे़ रहे। जिला स्तरीय जनसुनवाई के माध्यम से जिले के दूरस्थ अंचलों में निवासरत नागरिकों की आधार एवं समग्र से संबंधित समस्याओं का त्वरित और सकारात्मक समाधान हो रहा है। कलेक्टर ने अपने कक्ष में चार आवेदनों में तत्काल रूप से स्वीकृति एवं आवेदनों के निराकरण पत्र हितग्राहियों को सौंपे। त्वरित निराकरण पर आवेदकों ने शासन प्रशासन का आभार जताया। कलेक्टर के विशेष प्रयास से छात्र का सक्रिय हुआ आधार कार्ड कलेक्टर श्री जैसवाल के विशेष प्रयास से छतरपुर तहसील के छात्र शिवा प्रजापति तनय भैयालाल प्रतापति जिनका आधार कार्ड यूआईडीएआई के नियम 27 के तहत निष्क्रिय हो गया था, जिसके कारण बच्चे को स्कूल शिक्षा के साथ-साथ अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। उक्त समस्या से परेशान होकर छात्र के अभिभावक पूर्व की जिला स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित हुए और अपनी समस्या के बारे में बताया। कलेक्टर ने विशेष रूप से सक्रिय पहल करते हुए निदेशक यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के सुझाव अनुसार जिला प्रबंधक ई-गवर्नेन्स राहुल तिवारी को छात्र के दस्तावेज संलग्न कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया था, जिसके अनुपालन में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर छात्र का पुनः आधार पंजीयन कराया तथा पंजीयन की जानकारी मेल के माध्यम से निदेशक यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल को उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर के विशेष प्रयास के परिणाम स्वरूप छात्र का आधार कार्ड सक्रिय कर दिया गया है। जिसे आज कलेक्टर द्वारा अपने कक्ष में छात्र को सौंपा गया।

समग्र से सही आधार हुआ लिंक कलेक्टर के निर्देश पर समग्र आईडी के 150 से अधिक प्रकरण निराकृत हुए जिले की तहसील सटई के ग्राम बॉदनी निवासी रमेश अहिरवार के पुत्र दिव्यांश अहिरवार की समग्र आईडी में अन्य व्यक्ति का आधार लिंक होने से बच्चे की समग्र ईकेवायसी न होने के कारण बच्चे का प्रवेश पंजीयन स्कूल में नही हो पा रहा था। उक्त समस्या को तत्काल निराकरण किया गया और इसके साथ अन्य ऐसे सभी लंबित प्रकरणों को कलेक्टर के निर्देशन में निराकृत किया गया। जिसमें आधार डीलिंक के 150, माता पिता का नाम संशोधन के 09, पति पत्नी के 20, मृत्यु सुधार के 5 अनुरोधों पर तत्काल स्थानीय निकाय अधिकारियों द्वारा अनुमोदित कार्यवाही अनुसार निराकरण किया गया। 63 वर्षीय उर्मिला को अब हर माह मिलेगी पेंशन चन्द्र कुमारी पटेल को 2 लाख की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत

इसके अलावा 63 वर्षीय उर्मिला विश्वकर्मा निवासी छतरपुर निकाय वार्ड नं 38 इनके पेंशन के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर स्वीकृति पत्र सौंपा गया। आवेदिका हितग्राही को अब प्रतिमाह 600 रूपये पेंशन प्राप्त हो सकेगी। इसी तरत छतरपुर जनपद के ग्राम मौराहा अंतर्गत कन्हैया लाल पटेल की सामान्य दुःखद मृत्यु हो गई थी। जिससे इनके परिवार की सदस्य चन्द्र कुमारी पटेल को मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के तहत 2 लाख रूपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। 152 आवेदनों पर हुई सुनवाई जिला पंचायत सीईओ ने जनसुनवाई के पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गंभीरता से निराकृत करने के निर्देश दिए । जनसुनवाई में प्राप्त 152 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुये संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् दिव्यांगों की सुनवाई अलग से की गई। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मण्डल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए।




Subscribe to my channel