Uttar Pradesh News अंबेडकर पार्क आशा नगला में सैकड़ों जाटव समाज के लोगो ने किया प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश
मामला गोर्वधन तहसील के गांव आशा नगला ग्राम पंचायत सौंख का है जहां आज सैकड़ों जाटव समाज के ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बताया की हमारी समाज के लिए सन उन्नीस सौ अरशठ में ग्राम प्रधान सौंख देहात विजेंद्र सिंह द्वारा आठ व्यक्तियों के नाम पट्टे काटकर अंबेडकर पार्क और मंदिर, धर्मशाला आदि के लिए जगह आवंटित की और सन उन्नीस सौ अस्सी में धर्मशाला, तथा उन्नीस सौ पिच्चासी में अंबेडकर प्रतिमा लगाई गई जिसका उद्घाटन सांसद मानवेंद सिंह के कर कमलों द्वारा विधायक बलजीत सिंह की उपस्तिथि में हुआ था एवम उन्नीस सौ सत्तासी में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर बनाया की स्थापना ग्राम समाज द्वारा की गई मगर अब सुचना प्राप्त हो पटवारी और कानून गो गोवर्धन बता रहे हैं कि इस पार्क पट्टे आवंटित है जो बिल्कुल निराधार असत्य है जिनके पट्टे पार्क में बताए जा रहे हैं

उनके असली पट्टे नगला आशा मोड़ पर सन उन्नीस सौ सत्तासी से है जो पट्टाधारियो को नसबंदी के एवज मिले थे अतः हमारा प्रशासन से अनुरोध है कि हमारे अंबेडकर पार्क में कोई हस्तक्षेप न करे नही तो अशांति और आंदोलन का जिम्मेदार प्रशासन शासन स्वयं होगा




Subscribe to my channel