ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जांजगीर चांपा पुलिस ने जप्त एवं राजसात वाहनों की सार्वजनिक नीलामी सम्पन्न की

नीलामी प्रक्रिया में कुल 9,24,760/₹ की बोली प्राप्त हुई

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में था वाहन जप्त मोटर सायकल, ऑटो, चार पहिया, एक सायकल सहित कुल 65 वाहनों का किया गया नीलामी

जिला जांजगीर-चांपा के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जप्त एवं राजसात किए गए कुल 64 वाहनों (01 साइकिल, 01 ऑटो, 58 मोटरसाइकिल एवं 04 चार पहिया वाहन) तथा 01 लॉट (कुल 10 मोटरसाइकिल) की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 17 जून 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 07 बोलीकर्ताओं ने अंतिम रूप से भाग लिया।

नीलामी से ₹9.24 लाख से अधिक की आय प्राप्त संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता एवं गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की गई। निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए संपन्न हुई इस नीलामी में कुल ₹9,24,760 (नौ लाख चौबीस हजार सात सौ साठ रुपये) की बोली प्राप्त हुई। नीलामी के माध्यम से राजसात संपत्तियों का सफलतापूर्वक विक्रय कर राजस्व प्राप्त किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button