ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राजा मिश्रा हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्रों को पुलिस ने भेजा जेल !

CCTV फुटेज सामने आने के बाद खुला था राजा मिश्रा मौत का राज !

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर, 17 जून 2026। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज निवासी सौरभ मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा की गैर इरादतन #हत्या की घटना का कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने #CCTV में दिख रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट के आदेश पर पिता पुत्रों को जेल भेजा गया है।

मामला क्या है:

मृतक राजा मिश्रा के पिता संत कुमार मिश्रा ने 14 जून को तहरीर दी थी कि 11 जून 2026 की रात करीब 10 बजे हरिहरगंज स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने ननकू गुप्ता, रोशन गुप्ता व भिक्कू गुप्ता ने उनके बेटे सौरभ उर्फ राजा मिश्रा के साथ मारपीट की थी। इसी मारपीट के कारण 12 जून को घर पर ही सौरभ की मौत हो गई थी। स्वाभाविक मौत मानकर 13 जून को बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया था। 14 जून को मारपीट का वीडियो सामने आने पर पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने रेल बाजार निवासी श्याम किशोर गुप्ता और उसके पुत्र रोशन गुप्ता, आनंद किशोर गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मंगलवार को कोतवाल हेमंत मिश्रा और उनकी टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों का बयान: पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 11 जून की रात रोशन गुप्ता और सौरभ उर्फ राजा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर श्यामकिशोर गुप्ता व आनन्द किशोर गुप्ता भी पहुंच गए। श्यामकिशोर के उकसाने पर तीनों ने राजा के साथ हाथापाई की, जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल न होने पर मौके पर छोड़कर चले गए। आरोपियों ने कहा कि उनका उद्देश्य राजा की हत्या करना नहीं था, मारपीट से मौत हुई। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने राजा मिश्रा के साथ मारपीट कर मौत के घाट उतारने वाले पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन आरोपियों के नाम रोशन गुप्ता उर्फ आशीष कुमार पुत्र श्यामकिशोर गुप्ता उर्फ ननकू, आनन्द किशोर गुप्ता उर्फ भिक्खू पुत्र श्यामकिशोर गुप्ता उर्फ ननकू और श्यामकिशोर गुप्ता उर्फ ननकू गुप्ता पुत्र स्व. उदयशंकर गुप्ता है। सभी आरोपी रेल बाजार के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया, 11 जून को रोशन गुप्ता और राजा मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर श्यामकिशोर गुप्ता और आनन्द किशोर गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते पिता श्यामकिशोर गुप्ता के उकसाने पर दोनों पुत्रों आनंद गुप्ता और रोशन गुप्ता ने सौरभ मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा के साथ मारपीट की। जिससे राजा मिश्रा सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। आरोपियों ने राजा मिश्रा को उठाकर खड़ा करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हों पाए। सभी आरोपी राजा मिश्रा को सड़क किनारे मौके पर ही छोड़कर चले गए। आरोपियों ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है लेकिन वो सौरभ मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा की हत्या नहीं करना चाहते थे। मामले पर पुलिस ने मृतक के पिता संत कुमार की तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1.उनि योगेन्द्र प्रताप सिंह
2.उनि योगेन्द्र नाथ यादव
3. का. मंगल सिंह
4.रि का.दीपक प्रजापति

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button