ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल बाजार से मोटरसाइकिल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई बाइक बरामद आरोपी बनवारी यादव पिता रामदुलार यादव (उम्र 21 वर्ष), निवासी बनाहिल थाना मुलमुला

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बनाहिल साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना का विवरण प्रार्थी समीर कुमार मेहर निवासी ग्राम पकरिया (झु), थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.06.26 को वह अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था, अपनी HF Deluxe ब्लैक रंग मोटरसाइकिल (क्रमांक CG11BM9757) को बाजार परिसर में लॉक कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया था। लौटने पर पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹45,000 है, चोरी कर ली गई थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई मुलमुला पुलिस द्वारा प्रकरण की आरोपी की पातासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बनवारी यादव निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को पकड़कर पूछताछ करने पर अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बाजार परिसर से मोटरसाइकिल को चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस टीम का योगदान इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, ASi प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक गोपेश्वर पटेल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button