ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बहन की गला दबाकर हत्या करने के बाद चौकी पहुंचा भाई !

राधानगर से मायके लाते समय थरियांव क्षेत्र में दिया घटना को अंजाम !

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। हसवा चौकी पर पहुंचे 22 वर्षीय संदीप यादव ने पुलिस को बताया कि उसने रात में अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और शव पास के कुएं में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, संदीप गुरुवार रात अपनी बहन को राधानगर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से लेने गया था। उसे मायके थरियांव लाते समय रास्ते में दोनों के बीच #विवाद हो गया। विवाद के बाद संदीप ने बहन का गला दबा दिया और शव कुएं में फेंक दिया। इसके बाद वह सुबह हसवा चौकी पहुंचा और पूरा घटनाक्रम बता दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर कुएं से शव बरामद किया। परिजनों की तहरीर पर संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिसअधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका की शादी करीब डेढ़ महीने पहले हुई थी। उसका किसी दूसरे समुदाय के युवक से संबंध होने का अंदेशा भाई को था। संदीप को शक था कि बहन वापस घर छोड़कर उस युवक के पास जा सकती है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने यह कदम उठाया। आरोपी खुद चौकी आया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button