ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कटरा गैग का कुख्यात शूटर एक लाख का ईनामी कमलेश चौधरी

रिपोर्टर नवीन कुमार जयसवाल ग़ाज़ीपुर उत्तर प्रदेश

उर्फ कमलेश बिंद एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में हुआ ढेर ख़बर गाज़ीपुर जनपद से है जहां के कुख्यात शूटर कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद जो गाज़ीपुर के कटरा गैंग का मुख्य शूटर था कल रात्रि में एसटीएफ तथा जनपद पुलिस ने मार गिराया, उपरोक्त शूटर की तलाश पुलिस को विगत 29मई को गाज़ीपुर जनपद के प्रमुख होटल व्यवसाई बिन्दु के संचालक आलोक राय की हुई हत्या के बाद से ही थी, विदित हो कि विगत 29, मई को बिन्दु होटल व्यवसाई के संचालक आलोक राय की रात्रि में लगभग 11बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसमे मृतक के पिता की तरफ से चार नामजद तथा कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमे गैंग का मुख्य सरगना शंकर पाण्डेय सहित कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद सहित कई अन्य बदमाशों के नाम शामिल था , पुलिस प्रशासन अन्य शूटरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button