ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News स्लग – मोहनिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान: प्रशासन सख्त, जुर्माना और कार्रवाई

शहर में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का बड़ा कदम, चांदनी चौक के आसपास 100 मीटर दायरे में चला अभियान

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार श्रीवास्तव मोहनिया कैमूर बिहार

वियो – कैमूर जिले के मोहनिया में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। मोहनिया एसडीपीओ गोपाल कृष्णा और एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से शहर में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में, विशेष रूप से चांदनी चौक के आसपास के 100 मीटर के दायरे में सड़क को अवरुद्ध करने वाले ठेलों और अवैध निर्माण को हटाने का कार्य किया गया। एसडीपीओ गोपाल कृष्णा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि कानून के पालन और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों और दुकानदारों को सड़क से हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि सड़कों पर जाम न लगे।

वहीं, एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने जानकारी दी कि अतिक्रमणकारियों पर अब तक 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए विशेष टीमों

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button