ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिक्षक विधायक चुनाव हेतु श्री हरि सिंह ढिल्लों जी को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के उपरांत आज उनके प्रथम बार भाजपा जिला कार्यालय, रामपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं एवं फूलों के गुलदस्तों के साथ श्री हरि सिंह ढिल्लों जी का स्वागत करते हुए उन्हें शिक्षक विधायक चुनाव हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

अपने संबोधन में श्री हरि सिंह ढिल्लों जी ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा शिक्षा जगत से जुड़े प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती के साथ मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री हरीश गंगवार जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव शिक्षकों, कर्मचारियों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों के प्रति संवेदनशील रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विधायक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री हरि सिंह ढिल्लों जी की विजय सुनिश्चित करने हेतु संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मजबूती, समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि इस शिक्षक विधायक चुनाव के संयोजक माननीय एमएलसी श्री महाराज सिंह जी तथा सहसंयोजक श्री राजेश सिंघल जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र भाजपा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन चुनावी तैयारियों को गति प्रदान कर रहा है। उनके अनुभव एवं संगठनात्मक कुशलता का लाभ चुनाव अभियान को मिलेगा तथा पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ विजय लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कार्य कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा एवं जनता के विश्वास के बल पर भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर मोहनलाल सैनी मोहन लोधी सुनीता सैनी रविंद्र सिंह रवि जगपाल सिंह यादव अर्जुन रस्तोगी प्रदीप गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना विकास दीक्षित हरिओम मोर्य विवेक रुहेला राजीव मांगलिक पारुल अग्रवाल करतार सिंह लोधी दीपक गुप्ता विक्रम सिंह नेमचंद वर्मा आशीष गंगवार आशीष गुप्ता मनीष कथूरिया नवदीप चौधरी देवेंद्र चौधरी देवेंद्र सिंह अतुल ठाकुर अजय ठाकुर शिवा शर्मा गौरव शर्मा जूही सिंह मनु सक्सेना अनिल मदान अभिषेक अग्रवाल आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button