
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
थाना क्षेत्र के फुलकारी चौक स्थित दो दुकानों में रविवार को देर रात्रि में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने फुलकारी चौक स्थित जय मां भगवती ज्वेलर्स व नवनीत टेलीकॉम सह आर्यन ग्राहक सेवा केंद्र को अपना निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। जय मां भगवती ज्वेलर्स के प्रोपराइटर मिलन कुमार ने बताया कि चोरों ने करीब 90 हजार रुपए मूल्य के चांदी के जेवरात व 5 हजार रुपए नगद चुरा लिये। वहीं नवनीत टेलीकॉम सह आर्यन ग्राहक सेवा केंद्र के प्रोपराइटर शांतनु कुमार ने बताया कि चोरों ने शटर का ताला तोड़कर गल्ला में रखे करीब पांच हजार रुपये नगद व करीब 5 हजार रुपए का ब्लूटूथ साउंड बॉक्स चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। साथ ही बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी


Subscribe to my channel