ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan बोली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्टर सूरजमल वैष्णव सवाई माधोपुर राजस्थान

सूरज मल वैष्णव /बौली/उपखंड मुख्यालय पर भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन समापन सत्र में राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन जी राठौड़ की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया जोश, ऊर्जा एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया।

प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार राष्ट्रसेवा, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता आधारित कार्यशैली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आदरणीय श्री निहालचंद जी मेघवाल, खंडार विधायक श्री जितेंद्र गोठवाल जी, निवर्तमान सांसद श्री सुखबीर सिंह जौनपुरिया जी, जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर,जिला प्रभारी श्री संजय जी नरूका, जिला वर्ग प्रभारी श्री सत्यनारायण चौधरी जी, पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल जी, प्रदेश मंत्री श्री नारायण मीणा जी, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री प्रेमसिंह बनवासा जी, भाजपा प्रत्याशी श्री राजेंद्र मीणा जी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्री ओमप्रकाश डंगोरिया जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री केदार जी मीणा, श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भरत लाल मथुरिया जी, श्री सुरेश चंद जैन जी, श्री बजरंग लाल जाट जी, प्रधान श्री कृष्ण पोसवाल जी, प्रधान श्रीमती मंजू गुर्जर जी एवं निवर्तमान सभापति श्री शिवरतन अग्रवाल जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की रीति-नीति, विचारधारा, सेवा, सुशासन एवं आगामी रणनीतियों पर गहन मंथन हुआ। यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी, मार्गदर्शक एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला सिद्ध हुआ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button